LISTEN ONLINE   |  email: [email protected]  |  Call: +91-2974-228888            

प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हज़ारे जी अपने माउंट आबू ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय प्रवास के दौरान सामुदायिक रेडियो  “रेडियो मधुबन”  के साथ वार्ता में सभी सुनने वालों को सबसे पहले एक अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा को कहा. साथ साथ उन्हों ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा की इंसान का जन्म खाने पीने और मर जाने के लिए नही हुआ है मानव जीवन में हमे ज़रूर सेवा भावना से काम करना है  |

 

 रेडियो मधुबन के द्वारा वर्तमान भारत में महिलाओं की स्थिति और उसमे बदलाव लाने के उपायों के बारे में पूछे जाने पर उन्होने सभी सुनने वालों को यह संदेश दिया की नारी और पुरुष के पास समान अधिकार तभी होंगे जब हम पश्चिमी भोगवादी संस्कृति के चंगुल से बाहर आएँगे | मानव जीवन में भगवान ने सभी को बुद्धि और शक्ति दी है अगर इंसान भोगवाद से बाहर आ जाए तो स्त्री और पुरुष में कोई अंतर नही होगा |  इससे अपने आप समाज में मौजूद कन्या भ्रूण हत्या, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार जैसी बुराइयाँ दूर हो जाएँगी | अंत में उन्होने रेडियो मधुबन के सभी सुनने वालों को होली की ढेर सारी शुभ कामनाएँ दी |